संकल्प सेवी संस्था द्वारा चलाया जा रहा सघन जन जागरूकता अभियान
बाल संरक्षण समिति गठित कर ग्रामीण क्षेत्रों में जगा रही अलख
उमरिया। जिले के मानपुर में संकल्प समाज सेवी संस्था द्वारा पूरे जनपद पंचायत मानपुर क्षेत्र में सघन जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बाल संरक्षण समितियों का गठन कर गांवों में भी जन जागरूकता की अलख जगाई जा रही है।
उक्तासय की जानकारी देते हुए संगठन के जिला समन्वयक संतोष सूर्यवंशी द्वारा बताया गया की मानपुर विकासखंड के 200 ग्रामों में संकल्प समाज सेवी संस्था कार्य कर रही है और लोगों को जन जागरूक करते हुए बाल विवाह रोकने आवश्यक समझाइश दी जा रही है साथ ही बाल विवाह के दुष्कर परिणामों के बारे में भी जानकारी देते हुए इसे तत्परता से रोकने एवं कानून अपराध है की जानकारी दी जा रही है साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए विद्यालयों में रैली एवं बाल दिवस के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जन जागरूक किया जा रहा है जो निश्चित रूप से प्रसंसनीय कार्य है संकल्प समाज सेवी संस्था के सचिव संदेश बंसल जी जिला समन्वयक संतोष सूर्यवंशी एवं उनकी पूरी टीम द्वारा लगातार जनसंपर्क के माध्यम से बाल विवाह रोकने जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में गत दिनों ग्राम पंचायत बम्हनगवां के डोंगरी टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 में बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने उससे होने वाले नुकसान एवं अपराध की श्रेणी में आता है संबंधी जानकारी दी गई इस अवसर पर आगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता संगीता पाठक ललिता तिवारी माया मिश्रा द्रोपदी प्रजापति सहित काफी लोग उपस्थित रहे साथ ही समझाइश दी गई की 18 बर्ष से कम में बेटी का एवं 21 बर्ष से कम में बेटे का विवाह करना अपराध की श्रेणी में आता है इसका पालन करना हम सबका नैतिक जिम्मेदारी है संस्था द्वारा शिविर आयोजित कर एवं दीवाल लेखन के माध्यम से भी लोगों को जन जागरूक किया जा रहा है।
What's Your Reaction?