गैंगरेप कांड में 5 दरिंदे गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

Apr 5, 2026 - 22:34
 0  102
गैंगरेप कांड में 5 दरिंदे गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

उमरिया।  मुख्यालय से चंद कदम दूर मढ़ीवाह में हुई हैवानियत की घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है।  कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज गैंगरेप कांड के सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। 

          वारदात 29 मार्च रविवार की है, जब एक युवती अपने मित्र के साथ मुख्यालय से सटे मढ़ीवाह पहुंची थी, जहाँ पास के जंगल में दोनों घूमने गए, यहां पहले से घात लगाए बैठे दरिंदों ने सुनसान का फायदा उठाकर युवती को अपना शिकार बना लिया।  विरोध करने पर युवती के मित्र के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।  अचानक हुए इस हमले से सहमे दोनों किसी तरह जान बचाकर भागे और घर पहुंचे।  सदमे और डर के चलते मामला तुरंत सामने नहीं आ सका, लेकिन करीब पांच दिन बाद पीड़ित पक्ष ने हिम्मत जुटाकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।  शिकायत मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला और तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा।  रविवार को सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

          सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अमड़ी गांव के मनीष बैगा, विशाल बैगा, हरिपाल बैगा और सूरज बैगा शामिल हैं, जबकि एक नाबालिग की संलिप्तता भी सामने आई है।  इस घटना के बाद इलाके में गुस्सा और दहशत दोनों है, वहीं पुलिस सख्त कार्रवाई का भरोसा दिला रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow