बिना चेक किये कोई भी गाड़ी फाटक पार नहीं करेगी-राहुल
उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन दिनों वाहनों के आवागमन को लेकर प्रबंधन सख्त रुख अपना रहा है, बिना जांच और नाकों पर बिना नंबर इन्ट्री करायें कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। बांधवगढ़ के डायरेक्टर अनुपम सहाय के निर्देश पर पर्यटन रेंजर राहुल किरार द्वारा हर रोज रात्रिकालीन में ताला चेकिंग बेरियर में वाहनों की जांच व इंट्री कराई जा रही है, उन्होंने बताया कि वन्य जीवों की सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है, जिसके तहत हर बेरियर पर विशेष जांच कराई जाती है, इसके अलावा लोगों को समझाइश दी जा रही है कि वह जंगल के रास्तों पर प्लास्टिक से संबंधित कोई भी कचरा न फेंकें, वन्य जीवों को पहले रास्ता दें, साथ ही अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सड़क पर वाहन खड़ा न करें।
What's Your Reaction?