बाइक भिड़ंत में मासूम बच्ची सहित तीन घायल

Aug 12, 2022 - 10:45
 0  140
बाइक भिड़ंत में मासूम बच्ची सहित तीन घायल
बाइक भिड़ंत में मासूम बच्ची सहित तीन घायल

उमरिया।  कोतवाली थाना अंतर्गत हाइवे मार्ग स्थित लोरहा स्टेशन तिराहे  के करींब दो बाइक भिड़ंत में मासूम बच्ची सहित दो युवकों के घायल होने की खबर है।  शाम करीब 5 बजे हुए इस सड़क हादसे में बाइक सवार अजय पिता रामस्वरूप लोनी उम्र 32 निवासी लोरहा एवम उनकी 7 वर्षीय मासूम पुत्री दीक्षा लोनी के घायल होने की खबर है, वही विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार पवन पिता गोविंद प्रसाद चौधरी उम्र 28 वर्ष के भी जख्मी होने की खबर है।  घटना के बाद दोनो घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है, जहाँ सभी घायल इलाजरत है। 

          विदित हो कि बढ़ते हादसों के पीछे दूसरे अन्य कारणों के अलावा नशे की हालत में वाहन चालन मामलों से जुड़े हादसों की खबर भी सामने आ रही है,नशे की हालत में वाहन चालन करने से नशेड़ी चालक तो दुर्घटनाग्रस्त होता ही है,सामने से आ रहा वाहन भी प्रभावित होता है,ऐसे मामलों में इंसानी जान भी जाने का खतरा बना होता है।ज़रूरी है कि वाहन चालन के दौरान सम्बंधित चालक नशे से दूर रहे,इससे खुद भी सुरक्षित रहेंगे,और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में मददगार साबित होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow