खेल हमारे स्वस्थ जीवन का आधार - प्राचार्य अहिरवार

Sep 22, 2026 - 23:12
 0  20
खेल हमारे स्वस्थ जीवन का आधार - प्राचार्य अहिरवार

शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर पाली में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित

उमरिया/बिरसिंहपुर पाली। मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर अनुसार शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर पाली में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 (महिला एवं पुरुष) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय चंदिया, आदर्श महाविद्यालय उमरिया एवं शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर पाली की टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

          कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य हरलाल अहिरवार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री अहिरवार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता करते हुए अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

          कार्यक्रम को क्रीड़ाधिकारी उमरिया जितेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. मंसूर अली ने कहा कि वर्तमान समय में खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए करियर निर्माण का भी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थी अपने कौशल का विकास कर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

          इस अवसर पर डॉ. जेपीएस चौहान द्वारा अतिथियों एवं प्रतिभागियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ सहभागिता की।

           कार्यक्रम में डॉ. धर्म शर्मा (चंदिया), श्री महेंद्र कनौजिया (आदर्श महाविद्यालय उमरिया), डॉ. सुनील चक्रवर्ती (नौरोजाबाद), अनुभव श्रीवास्तव, अंकुश सोनी, डॉ. ऋतु सेन, डॉ. त्रिभुवन गिरी, डॉ. शिवराज सिंह, श्री बालेन्द्र यादव, मुन्ना सिंह, नर्मदा मिश्रा सहित महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow