'सेवा संकल्प' अभियान मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम हुए आयोजित
उमरिया। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में शासकीय महाविद्यालय नौरोजाबाद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह रहे।
इस अवसर पर मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण, रंगोली, चित्रकला, निबंध इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विधायक जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने एवं देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की मांग एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक ने महाविद्यालय में पुस्तकालय एवं वाटर कूलर स्थापित करने तथा विद्यार्थियों के लिए प्रतीक्षालय बनवाए जाने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में मंच संचालन सहायक प्राध्यापक अभिषेक कुमार अवस्थी ने किया। इस अवसर पर दिलीप प्रजापति, नरेश पटेल, प्राचार्य नारायण प्रताप सिंह, समस्त शिक्षक गण, एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अंत में विधायक की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का आभार सहायक प्राध्यापक शिव प्रकाश चतुर्वेदी ने किया।
What's Your Reaction?