विश्वहिन्दू परिषद् द्वारा किया गया सैनिक सम्मान

May 28, 2025 - 23:10
 0  71
विश्वहिन्दू परिषद्  द्वारा किया गया सैनिक सम्मान

उमरिया।  जिले के नौजवान जो भारतीय सेना में पदस्थ हैं, जिन्होंने भारत पाकिस्तान के बीच इस युद्ध आपरेशन सिंदूर का हिस्सा बन भाग लिया हैं।  आज अपने निज निवास ग्राम सकरवार में आगमन होने पर विश्वहिंदू परिषद जिला उमरिया की ओर से भारत माता की सेवा मे सेवारत रमेश सिंह राठौर का फूल माला और तिलक वंदन कर सम्मान किया गया। आप जम्मू कश्मीर के राजौरी ऊरी सेक्टर के पास आर्टिलरी तोप वैपन टीम में सेवा दे रहे हैं।

          भारतीय सैनिक दिन रात चौकन्ने रहकर हमे चैन की जिंदगी देते हैं, qजब सैनिक सीमा पर जागते है तब हम सभी देश वासी चैन की नींद सोते है, जब ठंडी गर्मी बरसात की चिंता किये बिना अपने घर परिवार को छोड़कर देश की सीमा पर तैनात रहते है तब हम और हमारा देश सुरक्षित होता है।  इस अवसर पर विश्वहिन्दू परिषद के जिलाउपाध्क्ष सोनू विश्वकर्मा, पवन त्रिपाठी प्रांत कार्यसमिति सदस्य, तिलकधारी सिंह सेवाप्रमुख विश्वहिंदूपरिषद, राजेश यादव मंडल अध्यक्ष नौरोजाबाद, राजूबर्मन बजरंगदल ,पत्रकार मीडिया साथी बंधु डी.के. यादव, देवलाल सिंह, नरेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow