मुख्यमंत्री के मुख्य आथित्य में होगा पेशा ग्राम पंचायतों, ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों का महा सम्मेलन

May 28, 2025 - 23:23
May 28, 2025 - 23:54
 0  80
मुख्यमंत्री के मुख्य आथित्य में होगा पेशा ग्राम पंचायतों, ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों का महा सम्मेलन

कलेक्टर, सी ई ओ जिला पंचायत ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

उमरिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आथित्य में पाली में पेशा ग्राम पंचायतों, ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों का महा सम्मेलन 4 जून को आयोजित होगा। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन , सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह ने पाली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के कार्यक्रम स्थल, मंच व्यवस्था,पार्किंग व्यवस्था, सेफ हॉउस, ग्रीन हाउस, हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को दिए।

          निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह, एस डी ओ पी श्री बोहित, एस डी एम पाली अम्बिकेश प्रताप सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग जी आर गायकवाड़, कार्य पालन यंत्री जल संसाधन विभाग, सरोज सिंह, कार्यपालन यंत्री आर ई एस श्री मार्को, मुख्य अभियंता बिजली विभाग, सी ई ओ पाली कन्हाई कुंवर, तहसीलदार डी एस मरावी, नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow