संविधान बचाओ रैली में शामिल हुई NSUI, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से आए हुए अतिथियों का किया भव्य स्वागत

May 28, 2025 - 23:31
 0  36
संविधान बचाओ रैली में शामिल हुई NSUI, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से आए हुए अतिथियों का किया भव्य स्वागत

उमरिया।  रानी दुर्गावती चौक से कांग्रेस द्वारा निकाली गई संविधान बचाओ रैली में राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने भी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। NSUI के जिलाध्यक्ष मो. असलम शेर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से रैली में उपस्थिति अतिथियों का किया भव्य स्वागत किया। शहर की गलियों में गूंजते नारों कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, ओमकार मरकाम जिंदाबाद जैसे नारों से उत्साह से वातावरण देशभक्ति और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प से सराबोर नजर आया।

          इस मौके पर मो. असलम शेर ने कहा कि हमारे संविधान ने ही इस देश को एक लोकतांत्रिक ढांचा दिया है। आज जब यह संविधान खतरे में है, तो युवा सबसे आगे खड़े हैं। NSUI हर उस आवाज के साथ खड़ा है जो लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के लिए उठती है। रैली गांधी चौक पहुंचकर आमसभा में तब्दील हो गई, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जैसे पूर्व मंत्री विधायक मा.ओमकार सिंह मरकाम, राष्ट्रीय सचिव मा.रणविजय लोचव, मा.सुखदेव पांसे विधायक मा.फुंदेलाल सिंह मार्को, श्रीमती अनुभा मुंजारे, प्रभारी व विधायक जिला सह प्रभारी नीरज सिंह, अध्यक्ष अजय सिंह, ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जोरदार प्रहार किया। सभी नेताओं ने NSUI के जोश और भागीदारी की सराहना की। सभा के अंत में पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

          कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से  पुष्पराज सिंह, मो नईम, कृष्ण कांत तिवारी, आकाश द्विवेदी, ओम तिवारी, आदर्श द्विवेदी, शिव द्विवेदी, अनुराग चतुर्वेदी, अनिकेत पासी, कुलदीप कोल, सचिन चौधरी, समीर खान, तनवीर खान, राजा रावत, शुभम महोबिया, अनिल साहू, सुमित सिंह, अमन सिंह, राहुल, शुभम तिवारी, मोहित सेन, यास्तिका श्रीवास्तव, अनामिका सूर्यवंशी , रचना यादव, पल्लवी असाटी, प्रियंका पावेल, जानवी रावत, श्रद्धा सिंह, निहालिका सूर्यवंशी, आदि इस दौरान NSUI कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow