नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

May 28, 2025 - 23:39
 0  106
नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

उमरिया।  मध्यप्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन मुख्य नगरपालिका अधिकारी किशन सिंह और पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह को सौंपा।

          संघ के जिला अध्यक्ष जग्गू चौहथा ने बताया कि नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए शासन से मिलने वाले लाभ से वंचित कर्मचारियों की मांग का ज्ञापन दिया है। उन्होंने ज्ञापन की छायाप्रति देते हुएं बताया कि सफाई कर्मचारियों की ईपीएफ की कटौती होती है उसे भविष्य निधि कार्यालय से सुधार किया जाए, पूर्व में कर्मचारियों को शासन द्वारा लगाया गया महंगाई भत्ता उसका 11माह का बकाया एरियस दिलाया जाए, जो सफाई कर्मचारी विनियमित है उन्हें मेडिकल और छुट्टी की सुविधा दिलाई जाए, जिन स्थाई कर्मचारियों को 10 वर्ष से अधिक हो चुका है उन्हें कर्म उन्नति दिलाई जाए, सभी सफाई कर्मचारियों को प्रत्येक माह वेतन पर्ची दिए जाने सहित 17 सूत्रीय का मांग पत्र सौंपा है।

          जग्गू चौहथा ने बताया कि नगरपालिका परिसर में ज्ञापन प्राप्त कर पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह और मुख्य नगरपालिका अधिकारी किशन सिंह ने सफाई कर्मचारियों की मांग को जायज बताया और उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow