कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Feb 18, 2026 - 23:09
 0  18
कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हुई परीक्षा

उमरिया।  जिले में हायर सेकेण्डरी की रसायन शास्त्र,इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, लाइफ साईंस एंड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेटिंग, गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने करकेली विकासखंड के ग्राम लोरहा स्थित पीएमश्री शासकीय उमावि , जिला मुख्यालय उमरिया स्थित पीएम श्री बालक कॉलरी स्कूल तथा शासकीय सज्जन उत्कृष्ट विद्यालय उमरिया में आयोजित हायर सेकेण्डरी की परीक्षा का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कुछ कमरों में रोशनी का अभाव पाया गया जिस पर पर कलेक्टर ने पर्याप्त मात्रा में रोशनी की उपलब्धता हेतु प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश परीक्षा प्रभारियों को दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों में पेयजल व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए ।

          निरीक्षण के दौरान शासकीय सज्जन उत्कृष्ट विद्यालय में 308 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी , वहीं पीएम श्री बालक कालरी स्कू्ल में 300 में से 299 ने परीक्षा दी, परीक्षा में एक छात्र अनुपस्थित रहा। निरीक्षण के दौरान परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होना पाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow