आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाही से मचा हड़कंप

Aug 8, 2026 - 22:56
 0  7
आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाही से मचा हड़कंप

नर्मदापुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के अवैध मदिरा के खिलाफ सख्त निर्देशों के पालन में तथा जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने इटारसी शहर में बड़ी कार्रवाई की। मण्डल प्रभारी अधिकारी अभिलाष पाठक के नेतृत्व में गुरुवार को आबकारी वृत्त इटारसी शहर की टीम ने नाला मोहल्ला, सूरजगंज एवं गरीबी लाइन क्षेत्र में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। टीम ने मौके से 32 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 650 किलो महुआ लाहन बरामद किया। जप्त मदिरा एवं लाहन की अनुमानित कीमत 71,400 रुपये आंकी गई है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक के.के. पडरिया, मुख्य आरक्षक राजेश गौर, धर्मेंद्र बारंगे एवं भावना यादव का सहयोग रहा।

जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram