नायरा पेट्रोल पंप के पास ऑटो एवं बाइक सवार में हुई जोरदार भिड़ंत

Mar 28, 2023 - 09:34
 0  56
नायरा पेट्रोल पंप के पास ऑटो एवं बाइक सवार में हुई जोरदार भिड़ंत

उमरिया/मानपुर।  दिनांक 27.3.2023 को शाम 5.30 बजे के आसपास मानपुर ताला मुख्य मार्ग में नायरा पेट्रोल पंप के पास एक आटो एवं बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई,  जिससे बाइक चालक को गंभीर चोटें आई है।  जिसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी मानपुर लाया गया। जहां बाइक चालक ज्ञानेंद्र शिंह पिता सुंदर शिंह निवासी रक्सा का प्राथमिक उपचार के बाद उच्चस्तरीय इलाज के लिए जिला चिकित्सालय उमरिया रेफर कर दिया गया है। 

          जानकारी के मुताबिक दुर्घटना कारित आटो नायरा पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर ग्राम बल्हौड़ की तरफ जा रहा था तथा आटो में दो लोहे के बड़े पाइप आटो में रखा था जो आटो के बाहर निकले हुए थे, तभी अपने गृह ग्राम रक्सा से बाइक सवार कटनी जिले की तरफ जा रहा था, तभी ये घटना घटित हुई, घटना की जानकारी लगते ही मानपुर पुलिस घटना स्थल पहुच कर घटना का जायजा लेते हुए आटो को चालक सहित पुलिस थाना मानपुर लाया गया जहां आगे की कार्यवाही की जा रही है।

          सूत्रों की मानें तो दुर्घटना कारित आटो ग्राम बल्हौड़ का बताया जा रहा है बता दें कि मानपुर क्षेत्र में आये दिन नौ सिखिये चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक तेजगति से वाहन चलाते हुए दुर्घटनाओ को अंजाम देते आ रहे हैं ।  जब तक पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों पर नकेल नहीं कसी जायेगी तब तक यैसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow