कांग्रेस विधि एवम मानवाधिकार के बने प्रदेश महामंत्री

Jul 18, 2023 - 11:05
 0  27
कांग्रेस विधि एवम मानवाधिकार के बने प्रदेश महामंत्री

उमरिया।  कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुशंसा पर कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर ने वरिष्ठ अधिवक्ता अहमद सिद्दीकी को कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।

          इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि इनकी नियुक्ति से जिले में कांग्रेस और अधिक ऊर्जावान और सशक्त होगी।विदित हो कि श्री सिद्दीकी पूर्व में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे है, इसके अलावा कांग्रेस के कई अलग अलग विंग में बेहतर कार्य का अनुभव है।

          श्री सिद्दीकी के नियुक्ति पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नपा उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव, पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह, मुख्तियार खान, आफताब खान प्रदेश सचिव, ओमकार सिंह,ठाकुरदास सचदेव, ओपी द्विवेदी,मनोज सिंह,शकील खान,पार्षद अशोक गोटियां, मोहम्मद नासिर, शाहिद खान, निरंजन प्रताप सिंह, राजीव सिंह, सतवंत सिंह, संजीव खण्डेलवाल, ध्रुव सिंह, मिथलेश राय, श्रीमती सावित्री सिंह, शकुंतला धुर्वे, तबीब खान, एराज खान, राघव अग्रवाल, अवधेश राय, मो. आजाद, राजीव सिंह, माधव दास ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow