कोरोनाकाल के दौरान बन्द किये गये ट्रेनो का स्टापेज बहाल किये जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन
उमरिया । बिलासपुर मण्डल के अन्तर्गत बिलासपुर रेल खण्ड के मध्य उमरिया जिले के पूर्व मे ग्राम करकेली स्थित है, करकेली दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे का पूर्व से ही मुख्य स्टेशन रहा है।
कोरोना महागारी के पुर्व करकेली रेल्वे स्टेशन में मुख्यतः- 18233-18234 (नर्मदा एक्सप्रेस इन्दौर-बिलासपुर, बिलासपुर-इन्दौर)18235-18236 (भोपाल-बिलासपुर, बिलासपुर- भोपाल) 11751-11752 (रीवा-चिरमिरी, चिरमिरी - रीवा )18247-18248 (रीवा बिलासपुर, बिलासपुर-रीवा) ट्रेनो का स्टापेज निरन्तर था जिसके रेल्वे के आर्थिक रूप से सुद्धृढ करने मे अपनी महती भूमिका अक्ष कर रहा था। परन्तु कोरोना काल के दौरान महामारी के बचाव के उद्देश्य से अस्थायी रूप से उपरोक्त सभी ट्रेनो को अन्य स्टेशनो की तरह करकेली में भी स्टापेज बन्द कर दिया गया था कोरोना स्थिति समान्य होने पर अन्य सभी स्टेशनो मे सभी ट्रेनो का स्टापेज बहाल कर दिया गया और अनवरन किया भी जा रहा है। परन्तु करकेली रेल्वे स्टेशन में आज तक किसी भी प्रकार की कोई ट्रेन का स्टापेज बहाल नहीं किया गया। जबकि स्थानिय लोगो और क्षेत्रवासीयों के द्वारा सांसद महोदया, मुख्य महाप्रबंधक, डीआरएम महोदय के क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक महोदय के अगुवाई में एक प्रतिनिधित्व मण्डल समय-समय पर मौखिक रूप से अपनी बात रखी समस्याओ से अवगत कराते हुए लिखित रूप से आवेदन भी दिया गया करकेली रेल्वे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान माननीय जी.एम. द्वारा अश्वासन कराया गया कि करकेली मॉडल स्टेशन स्वीकृत है और यहाँ जल्द से जल्द सभी ट्रेनो का स्ट्रापेज बहाल किया जायेगा। स्टापेज बहाल के पूर्व ही तात्कालीन जी.एम. सेवानिवृत हो गये इसके उपरान्त करकेली ट्रेन स्टापेज का मामला ठंडा पड गया। पुनः ग्राम वासियो का एक दल दिनांक 04.07.2025 को उमरिया रेल्वे स्टेशन निरिक्षण के दौरान उमरिया में ही मुलाकात कर स्टापेज बहाल करने का निवेदन किया गया परन्तु आज दिनांक तक कोई सार्थक परिणाम नहीं आया। करकेली रेल्वे स्टेशन की भौगोलिक स्थिति की बात की जाये तो यह कसवा 110 ग्राम पंचायतो के साथ लगभग 400 ग्रामो का प्रतिनिधित्व करने वाला मध्यप्रदेश का सबसे बडा दूसरा जनपद मुख्यालय है। करकेली से ही विश्वप्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान के बफर जोन की सीमा प्ररम्भ है।
करकेली आदिवासी बहुल्य के साथ-साथ कृषिप्रधान क्षेत्र है और यहाँ आस पास के क्षेत्रो मे खनिज संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्द है। यहाँ जनपद पंचायत, एसडीएम सह तहसील कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, ब्लाक मेडिकल ऑफिस, विधुत मंडल सब स्टेशन कृषि कार्यालय, एसडीओ कार्यालय, टाईगर रिजर्व रेन्जर कार्यालय समान्य वन रेन्ज ऑफिस ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सभाग करकेली महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय आजिविका मीसन कार्यालय विकास खण्ड स्त्रोत सवनवयक कार्यालय सांधिपनी विद्यालय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल बॉयस हायर सेकेण्डरी स्कूल करकेली सहित विभिन्न प्राईवेट कम्पनीयो के कार्यालय यहाँ पर संचालित है। करकेली बाँधवगढ विधानसभा का मुख्य केन्द बिन्दु भी माना जाता है यहा से प्रतिदिन हजारो कि सख्या मे शासकीय कार्यों कि वजय से लोगो का आना जाना बना रहता है तथा यहाँ संचालित सभी कार्यालयों मे अंयत्र से कर्मचारियों तथा अधिकारीयों का आना जाना रहता है । यहाँ से अध्ययन अध्यापन के कार्यों से बाहर अंयत्र प्रदेश या अन्य बडे शहरो में विधार्थीयो को आना जाना पढता है। सभी मुद्दों को लेकर आज करकेली में बाजार बंद कर रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन सोपा गया है और मांग की गई है की कोरोना कल के समय जो ट्रेन बंद थी उन्हें चालू किया जाए अगर मांगे नहीं मानी गई तो आगे बड़े आंदोलन होंगे।
What's Your Reaction?