भीषण गर्मी का असर : स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक लगेंगी कक्षाएं
उमरिया जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। ग्रीष्म ऋतु के तीव्र प्रभाव से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और आईसीएसई विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 से आगामी आदेश तक सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, शैक्षणिक स्टाफ को दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य रहेगा। प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत देने और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है।
अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से भी अपील की गई है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें।
What's Your Reaction?