बांधवगढ़ में तीसरे दिन भी लापता बाघ शावक,जंगल में सघन सर्च ऑपरेशन जारी

Jan 7, 2026 - 14:13
 0  66
बांधवगढ़ में तीसरे दिन भी लापता बाघ शावक,जंगल में सघन सर्च ऑपरेशन जारी

उमरिया।  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में सोमवार शाम से लापता बाघ शावक बुधवार सुबह तक नहीं मिल सका, जिससे वन विभाग की चिंता बढ़ गई है।  हालांकि शावक की सुरक्षित तलाश के लिए पार्क प्रबंधन ने पूरे क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रखा है और बड़ी संख्या में वनकर्मी जंगलों की खाक छान रहे हैं।

          जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र पनपथा बफर अंतर्गत बीट सलखनिया से रेस्क्यू किए गए मादा बाघ के दो शावकों को पालन-पोषण के लिए वन परिक्षेत्र ताला के बीट बठान स्थित इन्क्लोजर में रखा गया था। दोनों शावकों को जल्द ही बड़े इन्क्लोजर में शिफ्ट किया जाना था। इसी दौरान परिवहन की तैयारी के लिए लगाए गए केज का सहारा लेकर एक बाघ शावक 5 जनवरी 2026 को शाम करीब 6:30 बजे इन्क्लोजर से बाहर निकल गया।  घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया।  तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आसपास के जंगल व बफर क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।  शावक की तलाश में पालतू हाथियों, पेट्रोलिंग वाहनों और विशेष गश्ती दलों को तैनात किया गया है साथ ही संभावित मूवमेंट एरिया में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील भी की है। 

          वन अधिकारियों का कहना है कि शावक की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति नियंत्रण में है।  शावक की सुरक्षित वापसी और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow