राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटना संबंधी संकेतक व अन्य उपाय सुनिश्चित न करने पर संबंधित अधिकारी के विरूध्द होगी कार्यवाही - कलेक्टर

Oct 27, 2026 - 22:39
 0  6
राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटना संबंधी संकेतक व अन्य उपाय सुनिश्चित न करने पर संबंधित अधिकारी के विरूध्द होगी कार्यवाही - कलेक्टर

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

उमरिया।  कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि उमरिया शहर के बाहर से गुजरने से वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटना संबंधी संकेतक व अन्य उपाय सुनिश्चित न करने पर संबंधित सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी के विरूध्द कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि गत सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में संबंधित अधिकारी को इस बावत निर्देश दिए गए थे । इसके बावजूद भी निर्देशों का पालन नही किया गया और सड़क दुर्घटनाएं हुई ।

          कलेक्टर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा काल के उपरांत क्षतिग्रस्त सड़को एवं पुल पुलियों के सुधार का कार्य निरंतर जारी रखें । बैठक में कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एमपीआरडीसी तथा एन एच ए आई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्राधिकार की सभी सड़के नियत समय में दुरूस्त कराएं। उन्होंने उमरिया, कटनी तथा उमरिया शहडोल मार्ग में दुर्घटना संभावित स्थलों में संकेतक लगाने के निर्देश दिए ।

          कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों मे निर्मित फुटपाथ पर लगाई जाने वाली दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि फुटपाथ पर लोग पैदल चल सके। उन्होने निर्देश दिए कि शहर के भीड़ भाड वाले स्थलों में पुलिस के साथ समन्वय बनाकर नगर पालिका के अधिकारी ठेलों व अन्य पथ विक्रेताओं को निश्चित स्थान पर व्यवस्थित कराएं। यह कार्यवाही प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक आगामी 10 नवंबर तक की जाए। उन्होने भरौला मोड में एन एच ए आई को संकेतक के साथ ही करकेली बस स्टैंड, पाली बस स्टैंड में ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

          बैठक में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा, एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रिया अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow