गोंगपा भी चुनाव 2023 में अपने प्रत्यासी उतारे

Oct 18, 2023 - 09:38
 0  130
गोंगपा भी चुनाव 2023 में अपने प्रत्यासी उतारे

उमरिया।  मध्यप्रदेश निर्वाचन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अभी अभी 15 विधानसभा में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।  इस सूची में जिले की दोनो विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम नही है, जिस वजह से कयास लगाए जा रहे है कि जिले की मानपुर और बांधवगढ विधानसभा में प्रत्याशियों के नाम को लेकर फिलहाल मंथन का दौर बना हुआ है, मतलब पार्टी आलाकमान किसी एक नाम पर राजी नही हो पा रहे है। 

          इसके अलावा गोंगपा की अधिकृत सूची से ये साफ है कि शहपुरा विधानसभा से प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह चुनावी मैदान में हिस्सा लेंगे।सूत्रों की माने तो कल बुधवार को गोंगपा की दूसरी सूची जारी हो सकती है, जिसमे उमरिया जिले के दोनो विधानसभा में गोंगपा के चेहरे साफ हो सकेंगे।  पार्टी सूत्रों की माने तो मध्यप्रदेश के 52 विधानसभाओ में गोंगपा अपने प्रत्याशी उतार सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow