एसईसीएल स्थापना दिवस समारोह में जोहिला क्षेत्र ने हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ
विभिन्न श्रेणियों में 9 पुरस्कारों से हुआ सम्मान, क्षेत्र का गौरव बढ़ा
उमरिया। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जोहिला क्षेत्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में कुल 9 पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
समारोह में जोहिला क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण, नवाचार, खेल प्रतिभा तथा कार्यकुशलता के लिए सम्मानित किया गया।।
पुरस्कार प्राप्त करने वालों में शनिराम सिंह, नॉरोजाबाद वेस्ट भूमिगत खदान को सर्वश्रेष्ठ एसडीएल ऑपरेटर (भूमिगत-विभागीय) श्रेणी में तृतीय पुरस्कार तथा रितेश नायक, कंचन ओपन कास्ट को सर्वश्रेष्ठ ओसी ठेका श्रमिक श्रेणी में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी प्रकार गुंडू अरविंद, सहायक प्रबंधक (खनन) को यंग अचीवर सम्मान तथा श्रीमती संध्या पाठक, लाइनमैन को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया।
नवाचार एवं रचनात्मकता (व्यक्तिगत श्रेणी) में बृजेश तिवारी, सहायक फोरमैन (यांत्रिकी) को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए संतोष कोरी, फोरमैन इंचार्ज (यांत्रिकी) को खेल रत्न (व्यक्तिगत श्रेणी – सीआईएल प्रतिनिधित्व) से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, संजय चिंचालकर, मुख्य प्रबंधक (खनन) को स्टाफ फंक्शनिंग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ विभागाध्यक्ष (Best HoD) का सम्मान प्राप्त हुआ। भूमिगत खदान श्रेणी में विंध्य भूमिगत खदान को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत कुल क्षेत्रफल की सफाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जोहिला क्षेत्र को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन उपलब्धियों से जोहिला क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। यह सम्मान क्षेत्र के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों के सामूहिक प्रयास, समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम है। यह उपलब्धियाँ भविष्य में भी बेहतर कार्य निष्पादन एवं उत्पादन, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने की प्रेरणा प्रदान करेंगी।
What's Your Reaction?