संविधान दिवस पर NSUI ने आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

Nov 26, 2026 - 22:18
 0  1
संविधान दिवस पर NSUI ने आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

प्रतिभागियों को शील्ड एवं उपहार देकर किया सम्मानित

उमरिया।  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय आशुतोष चौकसे जी के निर्देशानुसार NSUI जिला उमरिया द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें रचनात्मक सोच और संविधान के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।  प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारतीय संविधान एवं उसके महत्व पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए।

          प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप डायरी एवं पेन वितरित किए गए। 

          इस अवसर पर NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकार, सम्मान, समानता और न्याय की आधारशिला है। संविधान ने प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की शक्ति दी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं को संविधान की मूल भावना को समझना चाहिए तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समानता और भाईचारे को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। NSUI का प्रयास है कि छात्र-छात्राओं के बीच ऐसे रचनात्मक आयोजन होते रहें, जिससे युवा जागरूक नागरिक बनकर देश और समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

          कार्यक्रम में NSUI जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अम्बर शुक्ला, कॉलेज अध्यक्ष अनुज वर्मा, अरमान खंडेलवाल, आरुष तिवारी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow