मतदान में दिखा पब्लिक और पुलिस में प्रेम, सामंजस्य

उमरिया। लोकतंत्र के महापर्व पर मतदाता मतदान करने को आतुर हैं। इसी कड़ी में वृद्ध छोटी बाई पति मोलईया निवासी बेलसरा चलने फिरने में असमर्थ है। जो आंगन में चल फिर नई सकती है। उम्र दराज है।बुजुर्गों की वोटिंग होना है सुनकर रोड में बैठी थी। जिसे गोदी में ले जाकर उमरिया पुलिस के जवान ने वोटिंग करवायी।
मुख्य निर्चाचन आयोग के निर्देशन में इस बार के चुनाव में विकलांग, वृद्ध व्यक्तियों को मतदान कराने के लिए उनके घर जाकर मतदान कराना है। परंतु पुलिस और आम जन मानस की ऐसी तस्वीर कुछ और बयां कर रही है पुलिस और आम जनता के बीच इस प्रकार का सामंजस्य आम जनता और पुलिस के बीच मार्मिक छवि को दर्शाता है।
हालाकि पुलिस की प्रशंसा मीडिया या अन्य क्षेत्र में बहुत कम ही देखा जाता है, पुलिस भी आम इंसान के तरह होते हैं। आज का यह दृश्य मन प्रफुल्लित कर दिया, ह्रदय की गहराई तक दृश्य को संजोया जा सकता है।
What's Your Reaction?






