पुलिस के हत्थे चढ़ा दोबारा पाक्सो एक्ट का आरोपी

पुलिस के हत्थे चढ़ा दोबारा पाक्सो एक्ट का आरोपी, घर गिराने की खबर से पस्त हुए हौंसले, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
उमरिया/नौरोजाबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग किशोरी को प्रताडि़त करने के मामले मे फरार आरोपी राहुल शीतलानी को पुलिस ने अंतत: धर दबोचा है। उक्त जानकारी देते हुए नौरोजाबाद के टीआई डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी नगर की किशोरी को लगातार परेशान कर रहा था। उसने छात्रा को फुसला कर उसके फोटो भी बना लिये थे, जिन्हे वह वायरल करने की धमकियां भी दे रहा था। इतना ही नहीं स्कूल जाने के दौरान आरोपी बच्ची के आगे पीछे चक्कर लगा कर छेडख़ानी करता था और सरेआम उसका हांथ तक पकड़ लेता था। परेशान हो कर युवती तथा उसके परिजनो ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर राहुल शीतलानी के खिलाफ धारा 354, 354घ, (1), (ई), 506 एवं (आईआई), 12 पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। कायमी के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।
मंगवा ली थी जेसीबी
सूत्रों के मुताबिक राहुल शीतलानी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। उसके अलग-अलग शहरों मे छिपे होने की जानकारी मिल रही थी। इसी बीच शीतलानी का घर गिराने की तैयारी शुरू हो गई। इसके लिये जेसीबी भी मंगवा ली गई थी। जिसकी खबर लगते ही उसके हांथ-पांव ढीले पड़ गये। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
चर्चित नेता का गुर्गा है आरोपी
पाक्सो एक्ट मे गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी इस तरह के गंभीर आरोप लग चुके हैं। इसके बावजूद बीते साल उसे भाजपा आईटी सेल का जिला सह संयोजक बनाया गया था। हलांकि भाजपा के अलावा अन्य दलों के नेताओं से भी उसके घनिष्ठ संबंध बताये जाते हैं। फिलहाल वह ऐसे ही एक चर्चित सफेदपोश का गुर्गा बना हुआ था। जहां से उसे समय-समय पर मदद मिलती रहती है।
Source : ONLINE.
What's Your Reaction?






