भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर अभाविप ने किया भारत माता का पूजन, गांधी चौक पर आयोजित हुई आरती

Nov 15, 2026 - 22:19
 0  6
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर अभाविप ने किया भारत माता का पूजन, गांधी चौक पर आयोजित हुई आरती

उमरिया।  भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई उमरिया द्वारा गांधी चौक पर भारत माता की आरती का आयोजन किया गया।

          इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने भारत माता की आरती कर भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को याद किया। साथ ही जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन को नमन किया गया।

          कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर मंत्री अनुज मिश्रा, संदीप साहू, प्रशांत द्विवेदी सहित अभाविप के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow