भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर भाषण प्रतियोगिता संपन्न
’उमरिया। जननायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह के प्रथम दिवस महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अमित कुमार निगम द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अरविंद शाह वरकड़े, डॉ. विमला देवी मरावी एवं डॉ. एस.के. वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, बलिदान एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को जनजातीय नायकों के ऐतिहासिक योगदान, जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक चेतना एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया। आयोजित भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, साहस, स्वाभिमान एवं सामाजिक परिवर्तन के लिए किए गए संघर्षों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में डॉ. संध्या कुशवाहा, डॉ. रश्मि रानी तिवारी, श्रीमती रानी सिंह, डॉ. सौरभ पांडेय, डॉ. सतीश वर्मा, डॉ. तरुण कुमार सचान, डॉ. प्रियंका दहिया सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश प्रसाद कोल ने किया तथा आभार प्रदर्शन सुश्री रश्मि सिंह व्दारा किया गया।
What's Your Reaction?