बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर ग्राम डगडौआ में जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न
भगवान बिरसामुंडा हमारे प्रेरणा स्रोत है - विधायक बांधवगढ़
महानायकों के संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए -प्रभारी कलेक्टर
उमरिया। बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जन जातीय गौरव दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र से अपना उदबोधन दिया। इसी क्रम में राज्य स्तरीय जन जातीय गौरव कार्यक्रम धार जिले में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डा मोहन यादव उपस्थित रहे। उमरिया जिले के ग्राम पंचायत डगडौआ में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के संबोधन तथा राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल व मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के संबोधन को सुना गया।
जन जातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बांधवगढ विधायक श्री शिवनारायण सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा हमारे प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अंग्रेेजो के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। उन्होने केवल 25 वर्ष की उम्र में इतने मुकाम हासिल कर लिए थे कि आज भी भारत की जनता उन्हें याद करती है । विधायक ने कहा कि उनके जन्म दिवस पर देश एवं प्रदेश में अनेक निर्माण कार्यो का शुभारंभ हो रहा है। सभी के सहयोग से हमारा देश विकसित राष्ट्र बनेगा। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तथा मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के नेतृत्व मंे जन जातीय परिवारों को मुख्य धारा में लाने के प्रयास जारी है। उन्होने अपेक्षा की कि सभी लोग मिलकर उमरिया जिले को उत्कृष्ट जिला बनाएं । सबके साथ और सबके विकास से ही हमारा देश विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होेने बिरसा मुंडा परिसर के लिए दान दाता श्री नत्थू कोल का ह्दय से आभार व्यक्त किया।
प्रभारी कलेक्टर अभय सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बलिदानी राष्ट्र भक्त बिरसा मुंडा की जीवनी से सभी को प्रेणना लेनी चाहिये। वह महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, तथा जन जातीय समाज के गौरव थे । उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ लडाई में जन जातीय समाज सहित अन्य वर्ग के लोगो को एकत्रित किया। आज का दिन महानायकों के संघर्ष से प्रेरणा लेने का दिन है। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि इन महानायकों के नाम पर ही शासन व्दारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इस अवसर पर आसुतोष अग्रवाल ने कहा कि बिरसामुंडा ने अंग्रेजो के विरूध्द लडाई लडी। उनके व्दारा देश के लिए दिए गए बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी लोक संस्कृति को बढाने के लिए प्रयत्नशील है।
कार्यक्रम को दिलीप प्रजापति एवं कैलाश सिंह ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व बिरसा मुंडा खेल परिसर डगडौआ के लिए भूमि के दान दाता नत्थू कोल ध्वज लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक सहित सभी अतिथियों ने बिरसा मुंडा की मूर्ति पर तिलक कर पुष्पमाला अर्पित किए। इस अवसर पर परिसर के बाउण्ड्रीवाल तथा जन जाति संग्रहालय निर्माण का भूमि पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में कन्या पूजन हुआ तथा अतिथियों ने बिरसामुंडा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। नत्थू कोल सहित जन जातीय वृध्द जनो का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर छा़त्राओ एवं जन जाति वर्ग के लोक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम स्थल में जन जाति, स्वास्थ्य , शिक्षा, कृषि तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व्दारा प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद ज्ञान सिंह, जिला पंचायत सदस्य बेला अर्जुन सिंह सैययाम, मिथिलेश पयासी, दीपक छत्तवानी, सुमित गौतम, पूनम साहू, पूजा बैगा, सरपंच राज कुमार, अर्जुन ंिसंह सैययाम, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग डा पूजा व्दिवेदी, सीईओ करकेली सुधांशु सिंह सहित बडी संख्या ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?