पॉवर प्लांट में सुरक्षा को लेकर चल रहा अभियान

Mar 7, 2026 - 20:34
 0  17
पॉवर प्लांट में सुरक्षा को लेकर चल रहा अभियान

अधिकारियों व कर्मचारियों को किया जा रहा जागरूक

उमरिया।  जिले के पाली में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर में 55 वे राष्ट्रीय औद्योगिक संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक (उत्पादन) एच के त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संरक्षा विषय पर अपने उद्बोधन में कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन सतर्कता तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

          कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यस्थल पर कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में यांत्रिकी संधारण विभाग, विद्युत संधारण विभाग, रसायन विभाग तथा कोल हस्तांतरण विभाग द्वारा सुरक्षा से संबंधित व्याख्यान आयोजित किए गए। इन सत्रों में कर्मचारियों को संभावित जोखिमों की पहचान, दुर्घटना निवारण उपायों तथा सुरक्षित कार्य पद्धतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण पी पी ई के सही उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा विषय पर तात्कालिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सुरक्षा के प्रति अपनी सजगता प्रदर्शित की गई।

          आयोजन के संबंध में पॉवर प्लांट के सुरक्षा अधिकारी नवीन दुबे ने बताया कि पॉवर प्लांट प्रबंधन द्वारा यह कार्यक्रम पूरी तन्मयता के साथ आगामी दिनों तक की जाती रहेगी। इन्होंने बताया कि प्रबंधन का सहयोग कर रहे पदस्थ कर्मचारियों को भी पूरी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की कवायद की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow