हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने जेल में कैदियों को करवाया रोज़ा अफ्तार

Mar 6, 2026 - 22:31
 0  15
हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने जेल में कैदियों को करवाया रोज़ा अफ्तार

उमरिया।  रमज़ान माह की पवित्रता और आपसी भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से जिला जेल उमरिया में हिंदू मुस्लिम एकता मंच द्वारा रोज़ा अफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों ने बंदियों के साथ मिलकर रोज़ा अफ्तार किया और समाज में सद्भाव, प्रेम और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला जेल का निरीक्षण करते हुए माननीय न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोहन डावर ने बंदियों से संवाद किया तथा उन्हें कानून की जानकारी दी। वहीं जेल अधीक्षक डी. के. सारस ने जेल में बंदियों की व्यवस्था और अनुशासन की जानकारी दी। रोज़ा अफ्तार कार्यक्रम में संरक्षक मो. नईम हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर,तथा संयोजक राजेंद्र कोल सहित मंच के सदस्यों ने कैदियों के साथ रोज़ा अफ्तार कर मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर न्यायाधीश मोहन डावर जी ने कहा कि रमज़ान आत्मसंयम, क्षमा और इंसानियत का महीना है। सभी बंदी इस पवित्र समय में सकारात्मक सोच के साथ जीवन सुधारने का संकल्प लें।जेल अधीक्षक डी. के. सारस जी ने कहा कि जेल सुधार का स्थान है। त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाते हैं। बंदी अनुशासन और सद्भाव से जीवन आगे बढ़ाएं।

          संरक्षक मो. नईम जी ने कहा कि रमज़ान का संदेश इंसानियत, सब्र और भाईचारे का है। हम सभी को समाज में प्रेम और एकता का संदेश फैलाना चाहिए। संस्थापक मो. असलम शेर जी ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता मंच हमेशा सामाजिक सद्भाव के लिए कार्य करता है। रमज़ान में सेवा और इंसानियत सबसे बड़ा इबादत है। संयोजक राजेंद्र कोल जी ने कहा कि त्योहार हमें जोड़ने का काम करते हैं। रोज़ा अफ्तार के माध्यम से हम सबने मिलकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

          इस अवसर पर माखन सिंह मार्को, हनीफ खान, मो.मंसूर, जेल Dr. एस के जैन, ऋषभ त्रिपाठी, शिवशंकर कोल रमन विश्वकर्मा, मो.शारिब सोनम सोनी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow