पिता के साथ सो रहे 4 वर्षीय मासूम को रात में घर से उठा ले गया तेंदुआ, गंभीर हालत में  बच्चे को कराया अस्पताल में भर्ती,

Aug 3, 2023 - 10:25
 0  146
पिता के साथ सो रहे 4 वर्षीय मासूम को रात में घर से उठा ले गया तेंदुआ, गंभीर हालत में  बच्चे को कराया अस्पताल में भर्ती,

उमरिया।  जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत जंगल से लगे गांव चेचरिया में बीती रात घर में अपने पिता के साथ सो रहे मासूम बच्चे को तेंदुआ के उठा ले जाने की घटना प्रकाश में आई है। जिसमें मासूम बच्चे को उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

          घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर रेंज अंतर्गत जंगल से लगे गांव चेचरिया  में बीती रात घर में अपने पिता के साथ सो रहे 4 वर्षीय मासूम बच्चे को रात 3 बजे के करीब अचानक तेंदुआ उठाकर ले गया। 

          बच्चे के रोने और फिर उसके परिजनों के जागने के उपरांत काफी हो हल्ला मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। जिससे मासूम बच्चे की जान बच सकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow