दो बच्चो की मां ने फांसी पर झूलकर दी जान

Jun 27, 2022 - 10:04
 0  163
दो बच्चो की मां ने फांसी पर झूलकर दी जान

उमरिया।  नोरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम अकमनीया निवासी संगीता पति हरि गौर उम्र 36 वर्ष ने अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे में झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है, गरीब महिला ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल साफ नही है, हालांकि सोमवार-रविवार की दरमियानी रात हुई इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है, वही रविवार की दोपहर मृतिका का पीएम आदि कर पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है।

          इस मामले का सबसे दुखद पहलू यह है कि रविवार की सुबह सबसे पहले जब भतीजी ने मृतिका का फंदे में लटकता शव देखा, तो वो कुछ समझ नही पाई और जोर जोर से बड़ी अम्मा कहकर पुकारने लगी, परन्तु जवाब न मिलने पर भतीजी ने घर के दूसरे सदस्यों को इसकी जानकारी देते हुवे कहा कि बड़ी अम्मा को देखो, वो खड़ी है पर कुछ बोल नही रही है।  इस घटना के बाद से ही परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,वही ग्रामीण घटना के क़ई घण्टे बाद ये समझ नही पा रहे कि मृतिका ने आखिर क्यों आतमघाती कदम उठाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow