देव मांता मढ़िया धाम में भब्यता के साथ मनाया गया माता रानी का जन्मोत्सव समारोह, हजारों लोगों ने गृहण किया महा प्रसाद

Jan 20, 2023 - 11:32
 0  7
देव मांता मढ़िया धाम  में भब्यता के साथ मनाया गया माता रानी का जन्मोत्सव समारोह, हजारों लोगों ने गृहण किया महा प्रसाद

उमरिया/मानपुर।   मानपुर में बिराजमान देव माता मढ़िया  में दिनांक 19,1,2023 को पूर्व बर्षो की भांति इस वर्ष भी मांता रानी का जन्मोत्सव समारोह बड़े ही भब्यता एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया ।  आज सुबह से ही माता रानी के दर्शनार्थ श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा रहा जहां भक्तों द्वारा माता रानी की बिधिवत पूजा अर्चना कर नगर सहित क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की गई तत पश्चात विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ माता रानी जी का जन्मोत्सव समारोह संपन्न कराया गया एवं मंदिर के मुख्य पुजारी जी द्वारा माता रानी का सोलह श्रृंगार किया गया जिसे देख भक्तों द्वारा माता रानी के जयकारे लगाते हुए देवीगीत का गायन किया गया बता दें कि माता रानी जी के जन्मोत्सव समारोह के उपलक्ष्य पर श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया था जिसका समापन भी आज दिनांक को हवन पूर्णाहुति द्वारा किया गया साथ ही मांता रानी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर बृहद भंडारे का आयोजन किया गया।

          सर्व प्रथम कन्या पूजन कर कन्या भोज कराया गया तत पश्चात बृहद भंडारे में मानपुर नगर सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियो ने महा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया समूचे कार्यक्रम में देवमांता मढ़िया आयोजन समिति के अरूणोदयानंद पयासी ओपी द्विवेदी पीडी तिवारी लखनलाल त्रिपाठी शारदा प्रसाद गौतम अम्बिका पयासी मनोज सिंह बघेल सहित आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow