पार्षद टिकट पर लगी मुहर,न.पा उमरिया सूची कांग्रेस ने की घोषित

उमरिया। अभ्यर्थिता नाम वापसी तारीख के एक दिन पहले अंततः कांग्रेस ने नगर पालिका परिषद उमरिया के चयनित पार्षद उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक गौंटिया ने बताया कि चयन समिति द्वारा सूची अनुमोदित करने के उपरांत संभागीय प्रभारी तरूण भानोत जी एवं पर्यवेक्षक चैन सिंह वरकड़े के निर्देश पर वार्ड नंबर 1 मे बेबी बाई/रामसनुज, वार्ड नंबर 2 मे रेखा/इंद्रजीत मरावी, वार्ड नंबर 3 मे नरेश/हरीदीन, वार्ड नंबर 4 मे रतनलाल/नंदलाल, वार्ड नंबर 5 मे रामायनवती/उमेश कोल, वार्ड नंबर 6 मे रश्मि सिंह/त्रिभुवनपताप सिंह, वार्ड नंबर 7 मे अनीता/ओमप्रकाश सोनी, वार्ड नंबर 8 मे दीपक/राकेश सोनी, वार्ड नंबर 9 मे त्रिभुवनप्रताप सिंह/नरेन्द्र प्रताप सिंह, वार्र्ड नंबर 10 मे रजनी गुप्ता/आसुतोश गुप्ता, वार्ड नंबर 11 मे साजिदा परवीन/मो.आजाद, वार्ड नंबर 12 मे नीतू चौधरी/मैकू चौधरी, वार्ड नंबर 13 मे शिवानी प्रजापति/गौरीशंकर प्रजापति, वार्ड 14 मे मो. नासिर/मो. उमर अंसारी, वार्ड नंबर 15 मे अयोध्या (अशोक गौंटिया)/हर प्रसाद, वार्ड नंबर 16 मे फरीदा खान/मो. इदरीस, वार्ड नंबर 17 मे सरिता सोनी/सत्यप्रकाश सोनी, वार्ड नंबर 18 मे मनीषा/जमुना अग्रवाल, वार्ड नंबर 19 मे पूजा सिंह/मुकेशप्रताप सिंह, वार्ड नंबर 20 मे अमृतलाल/स्व. भरोसा, वार्ड नंबर 21 मे लालभावानी सिंह/रंजन सिंह, वार्ड नंबर 22 मे संजय पाण्डे/पशुपतिनाथ, वार्ड नंबर 23 मे अवधेश कुमार राय/फूलचंद राय तथा वार्ड नंबर 24 मे फहीमा नाज/मोबीन मंसूरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
What's Your Reaction?






