पहले ही बरसात में मानपुर नगर परिषद के विकास की खुली पोल

Aug 3, 2023 - 10:20
 0  61
पहले ही बरसात में मानपुर नगर परिषद के विकास की खुली पोल

उमरिया /मानपुर।  मानपुर नगर परिषद अंतर्गत लंका टोला वार्ड नंबर 7 के पार्षद भारती सोनी, जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से नगर परिषद मानपुर में अध्यक्ष पद पर विराजमान हैं। नगर परिषद मानपुर अध्यक्ष महोदय के वार्ड का यह हाल है तो बाकी वार्डो का क्या हाल होगा। नाली जाम होने के वजह से लोगों के घरों में घुस रहा पानी, पूरी रोड में भरा हुआ है पानी, जिससे सांफ़ प्रतीत हो रहा है कि मानपुर नगर परिषद के द्वारा जनता के लिए कितना विकास कार्य किए गए हैं।

          मानपुर नगर परिषद वार्ड नंबर 7 की जनता मानपुर अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम महोदय से मांग की है कि रोड में भरा हुआ पानी को समय रहते निकलवाने की व्यवस्था की जाए जिससे घरों में रखा हुआ सामान नुकसान ना हो

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow