घाट पर उमड़ा जनसैलाब, हर्षोल्लास से मनाया गया कजलिया पर्व

Aug 29, 2026 - 23:19
 0  21
घाट पर उमड़ा जनसैलाब, हर्षोल्लास से मनाया गया कजलिया पर्व

उमरिया। उमरिया नगर में परंपरागत कजलिया पर्व पूरे उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग कजलिया लेकर खलेसर घाट पहुंचने लगे। दिनभर घाट पर श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों की आवाजाही बनी रही और देखते ही देखते घाट पर पर्व का उत्साहपूर्ण माहौल दिखाई देने लगा।

          शाम होते ही कजलिया पर्व की रौनक अपने चरम पर पहुंच गई। लोगों ने एक-दूसरे के कानों में कजलिया खोंसकर परंपरागत रूप से एक-दूसरे का आशीर्वाद लिया तथा सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सभी में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

खलेसर मोहल्ले में रही विशेष रौनक

          खलेसर मोहल्ले में कजलिया पर्व विशेष उत्साह और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। लोगों ने आपस में मिलकर कजलिया की शुभकामनाएं दीं और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। शाम के समय एक-दूसरे से मिलने और कजलिया खोंसने की परंपरा के कारण मोहल्ले में विशेष चहल-पहल बनी रही।

          इसके अलावा उमरिया शहर के विभिन्न मोहल्लों में भी कजलिया पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व ने जहां नगर की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत को जीवंत किया, वहीं आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का भी संदेश दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow