कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे सांसद प्रत्याशी फुंदेलाल लाल सिंह

Jul 29, 2024 - 23:06
 0  45
कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे सांसद प्रत्याशी फुंदेलाल लाल सिंह

जबरन बिजली मीटर बदलने, कृषि एवं जल संसाधन मे चल रही धांधली के विरोध मे 31 को आयोजित होगा कार्यक्रम 

उमरिया। जिले मे नागरिकों के घरों से पुराने मीटर उखाड़ कर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने, कृषि और जल संसाधन विभाग की धांधली, मंहगाई, बेरोजगारी तथा अन्य जनसमस्याओं के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 31 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन मे पार्टी के सांसद प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को शामिल होंगे।

          उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व विधायक अजय सिंह पार्टी के ने बताया कि एक ओर जहां लोग अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो दूसरी ओर सरकार धन्नासेठों से मीटर खरीद कर जबरन उपभोक्ताओं पर थोप रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर अडानी जैसे उद्योगपतियों ने सप्लाई किये हैं, जो सामान्य मीटरों की अपेक्षा चार गुना तेजी से दौडते हैं। जिन लोगों के यहां समार्ट मीटर लगे हैं, उनके बिल दोगुने हो गये हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी घरों मे घुस कर जबरन पुराने मीटर उखाड कर नये ठोंक रहे हैं। इसका विरोध करने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी जाती है।

जिले भर में चल रही लूट-खसोट

          कांग्रेस का दावा है कि इसका मकसद लाडली बहना, किसानो तथा गरीबों की दी जा रही आर्थिक सहायता की भरपाई करना है। उन्होने कहा कि जिले के प्रत्येक विभाग मे लूट-खसोट और भ्रष्टाचार का आलम है। सरकार बडे जोरशोर से घर-घर पानी पहुंचाने का दावा करती है, पर जल-जीवन मिशन के तहत गांवों मे बनी टंकिया सूखी पडी हैं। विभाग द्वारा बोरिंग से लेकर पाईप बिछाने तक के काम मे घोटाले किये जा रहे हैं। यही हाल कृषि विभाग का है, जिसमे किसानो के उत्थान के नाम पर अधिकारी अपनी जेबें भर रहे हैं। इन्ही समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा 31 जुलाई को कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा। विरोध-प्रदर्शन मे जिले भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला, ब्लाक, मण्डल, बूथ तथा मोर्चा-प्रकोष्ठों के समस्त पदाधिकारियों, प्रत्याशियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से आयोजन मे बढ-चढ कर हिस्सा लेने की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow