प्रशासनिक सर्जरी में थाना प्रभारी बदले गए

Aug 1, 2024 - 17:35
 0  118
प्रशासनिक सर्जरी में थाना प्रभारी बदले गए

उमरिया I  अगस्त की पहली ही तारीख में पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की है।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। 

          इसी तारतम्य में इंदवार थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले को मानपुर थाना प्रभारी के रूप में पदस्त किया गया है।  वही नोरोज़ाबाद थाने में पदस्त उनि एसएन प्रजापति को इंदवार थाने का प्रभार दिया गया है। मानपुर थाना प्रभारी कोमल प्रसाद बागरी एवम का उनि शेख शाहिद को रक्षित केंद्र उमरिया भेजा गया है।  इसके अलावा उपनिरीक्षक सुभाष दुबे को मानपुर थाने से नोरोज़ाबाद थाना स्थानांतरण किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow