ईदगाह में होगी रविवार को ईद-उल-ज़ुहा की नमाज़

उमरिया। रविवार को ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) की नमाज़ मुख्यालय स्थित ईदगाह में सुबह 9 बजे कायम होगी,इस बात की जानकारी गौसिया मस्जिद के सदर हाजी मो. इदरीश खान एवम जामा मस्जिद सदर सईद मंसूरी ने दी है। उन्होंने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि ईद-उल-जुहा की नमाज़ ईदगाह के अलावा आधे घण्टे बाद रविवार की ही सुबह 9.30 पर कैम्प स्थित गौसिया मस्जिद में इमाम हाफिज़ व कारी हनीफ साहब अदा कराएंगे, यह व्यवस्था उन मुस्लिम भाइयों के लिए होगी, जिनकी नमाज़ किसी वजह से ईदगाह में नही मिल पाती है।
ईद-उल-जुहा का त्योहार चांद दिखने के 10वें दिन मनाया जाता है और ईद- उल-फित्र के दो महीने नौ दिन बाद मनाई जाती है। मुख्यालय के अलावा चंदिया, नोरोज़ाबाद, पाली, मानपुर के भी क़ई क्षेत्रो में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-जुहा की तैयारी की जा रही है, पुलिस प्रशासन भी इस खास मौके पर सुरक्षा के माकूल इंतज़ाम किये है।
What's Your Reaction?






