बापू के आदर्शो से न भटके समाज

कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया महात्मा गांधी और लालबहादुर का जन्मदिन, दी श्रद्धांजली
उमरिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सिर्फ आजादी ही नहीं दिलाई, उन्होने समाज को सत्य और अहिंसा के संस्कार दिये। वे रूढिवादिता, जात-पात और छुआछूत जैसी बुराईयों के खिलाफ हमेशा संघर्ष करते रहे। बापू किसी देश के नहीं बल्कि समूची मानवता के प्रतिनिधि थे। इसलिये कोई भी सभ्यता उन्हे दरकिनार नहीं कर सकती। उक्ताशय के उद्गार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कल जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय गांधी चौक मे आयोजित गांधी के विचार और विश्व शांति विषय पर आयोजित व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। श्री सिंह ने कहा कि सत्य, अहिंसा, अनुशासन, त्याग और स्वच्छता को अपने जीवन मे उतारना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजली होगी। उन्होने कहा कि आज कुछ ताकतें निजी स्वार्थवश इन महान आदर्शो को कुत्सित मानसिकता से कमजोर करने की साजिश रच रही हैं। समाज को उनके मंसूबों को ध्वस्त करते हुए बिना भटके बापू की विचारचारा पर अडिग रहना होगा। क्योंकि यही विचारधारा देश को एकता के सूत्र मे पिरोये रख सकती है। इससे पूर्व कांग्रेसजनो द्वारा महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की गई।
सेवादल ने निकाली प्रभातफेरी
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल ने बापू के प्रिय गीत रघुपति राघव राजा राम की धुन पर प्रभातफेरी निकाली। अध्यक्ष संतोष सिंह की अगुवाई मे नगर के जयस्तंभ से रवाना हुई प्रभातफेरी गांधी चौक पहुंच कर बापू की प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुई। कार्यक्रम मे पूर्व विधायक अजय सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, त्रिभुवन प्रताप सिंह, अमृतलाल यादव, प्रवक्ता अशोक गौंटिया, सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, राजाराम राय, जिला अनुसूचित जाति कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर प्रजापति, जिला कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष निरंजन प्रताप सिंह, बाला सिंह टेकाम, श्रीमती सावित्री सिंह, सुखराज सिंह, श्रीमती शकुंतला धुर्वे, रेखा सिंह, रघुनाथ सोनी, मयंक सिंह, सद्भावना प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह बघेल, सेवादल युवा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, पार्षद नासिर अंसारी, ओमप्रकाश सोनी, मो. आजाद, उमेश कोल, ताराचंद राजपूत, मो. खुर्रम, निवेदनकुमार सिंह, प्रहलाद यादव, सोमचंद वर्मा, अयाज खान, चंदू राठौर, राधेश्याम कुशवाहा, किशोर सिंह, भैयालाल कोल, राजेन्द्र महोबिया सहित बड़ी संख्या मे स्कूली छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, कांग्रेसजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






