संपर्क, समन्वय और संवाद से ही मजबूत होगा बूथ- अलकेश आर्य
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को नर्मदापुरम नगर, नर्मदापुर एवं नर्मदापुरम ग्रामीण मंडलों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक बैतूल अलकेश आर्य ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए “संपर्क, समन्वय और संवाद” को आधार बताते हुए बूथ विस्तार पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के निरंतर संपर्क, बेहतर समन्वय और प्रभावी संवाद में निहित है। इसी उद्देश्य से प्रदेश संगठन व्दारा मासिक कार्ययोजना निर्धारित की गई है, जिसके तहत जिला बैठक, मोर्चा बैठक और बूथ स्तर की बैठकें आयोजित की जाना है। साथ ही संभागीय बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने युवा मोर्चा, किसान मोर्चा सहित अन्य सभी मोर्चों से अपने-अपने कार्यक्रम तय कर महापुरुषों की जयंती पर आयोजन करने और लाभार्थी सम्मेलनों के माध्यम से आमजन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने जिले के 24 मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान के सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने आगामी कार्यक्रमों, 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती सहित अन्य संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम के लिए नवाचार के साथ तैयारी की जा रही है। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन नर्मदापुरम नगर मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने किया तथा आभार नर्मदापुर मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत ने व्यक्त किया।
बैठक में मुकेश चंद्र मैना, ज्योति चौरे, कुंअर सिंह यादव, लोकेश तिवारी, भूपेंद्र चौकसे, गोकुल पटेल, हंस राय, मनोहर बढ़ानी, गजेंद्र चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे ।
What's Your Reaction?