14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य सहित प्रदेश के 5 कलेक्टर होंगे सम्मानित, राज्यपाल होंगे मुख्यअतिथि

Jan 25, 2024 - 06:12
 0  26
14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य सहित प्रदेश के 5 कलेक्टर होंगे सम्मानित, राज्यपाल होंगे मुख्यअतिथि

उमरिया। 25 जनवरी को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उमरिया कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य सहित प्रदेश के 5 कलेक्टर सम्मानित होंगे।  जहां आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

          मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है, 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सभागार में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

   

      जारी पत्र में उमरिया कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य सहित धार कलेक्टर प्रियांक मिश्रा, क्षितिज सिंघल सिवनी कलेक्टर, अंकित अस्थाना कलेक्टर मुरैना, सलोनी सिडाना कलेक्टर मण्डला का नाम शामिल है।  इसके अलावा उमरिया जिले से एक और नाम शामिल किया है जिसमे लगवारी पोलिंग के पीठासीन अधिकारी रामसुवन तिवारी को भी सम्मान के लिए बुलाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow