लोक सभा की तैयारी को लेकर संभागीय कलस्टर बैठक का आयोजन संपन्न

Jan 25, 2024 - 06:16
 0  52
लोक सभा की तैयारी को लेकर संभागीय कलस्टर बैठक का आयोजन संपन्न

उमरिया।  आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में बुधवार को शहडोल लोकसभा क्षेत्र की बैठक ताला बांधवगढ़ में आयोजित की गई। शहडोल संभाग की संभागीय कलेक्टर बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, प्रदेश शासन के कुटीर उद्योग राज्य मंत्री दिलीप जयसवाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी सरतेंदु तिवारी, सांसद हिमाद्री सिंह, बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह, मानपुर विधायक सुश्री मीना सिंह, जयसिंहनगर विधायक मनीष सिंह, व्यौहारी विधायक शरद कोल, जैतपुर विधायक जय सिंह मरावी, भाजपा जिला अध्यक्ष शहडोल कमल प्रताप सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष उमरिया दिलीप पांडे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अनूपपुर रामदास पुरी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

          संभागीय क्लस्टर बैठक शहडोल संभाग में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विंध्य क्षेत्र के क्लस्टर प्रभारी एवं उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विस्तृत चर्चा कर भाजपा की विजय को सुनिश्चित करने हेतु रणनीतिक संवाद किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow