1 नवंबर को आयोजित होगा ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’

Oct 30, 2026 - 22:58
 0  20
1 नवंबर को आयोजित होगा ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’

स्वर्गीय एम. ए. सिद्दीक़ी और बघेली कवि स्वर्गीय जगदीश पयासी को समर्पित होगा यह साहित्यिक आयोजन

उमरिया।  मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में ज़िला अदब गोशा उमरिया एवं शहडोल द्वारा रविवार, 1 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक वीणा पैलेस, उमरिया में ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

          यह आयोजन स्वर्गीय ग़ज़लकार एम. ए. सिद्दीक़ी एवं विंध्य की धरती के विख्यात बघेली कवि स्वर्गीय जगदीश पयासी को समर्पित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्यिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र की साहित्यिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

          कार्यक्रम में वक्ता के रूप में श्री अनिल मिश्र अपने विचार व्यक्त करेंगे। उमरिया से कुलदीप कुमार, राजकुमार महोबिया, तन्मय मिश्रा, श्रीमती रंजना गौतम, नीतीश ओझा, सुख निधान मिश्र, शिवानंद पटेल, भूपेंद्र त्रिपाठी एवं अजय द्विवेदी अपनी रचनात्मक सहभागिता करेंगे।

          इसी क्रम में शहडोल से शाद अहमद, बृज मोहन सराफ़ ‘बशर’, मोहम्मद क़ासिम, राजिंदर सिंह ‘राज’, डॉ. अशोक त्रिपाठी, श्रीमती छाया गुप्ता, रजनीश सोनी, सी. एल. मिश्र ‘साहिल’, दुर्गा शंकर श्रीवास्तव, श्रीमती रेणु श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव ‘शिवा’ एवं श्रीमती संगीता शुक्ला की सहभागिता रहेगी।

          मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी और ज़िला समन्वयक शारिब पूर्वांचली ने साहित्यप्रेमियों एवं आमजन से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow