13 सौ कैमरे से तीन महीनों तक चलेगी बाघों की गणना

Nov 12, 2025 - 22:19
 0  14
13 सौ कैमरे से तीन महीनों तक चलेगी बाघों की गणना

7 वन मंडल क्षेत्र में होगी बाघों की सतत गणना

उमरिया। विश्व में बाघ दर्शन के लिए अपनी अलग पहचान स्थापित करने वाले उमरिया जिले के सुप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने जल्द ही होने वाले अखिल भारतीय बाघ गणना के लिए तमाम व्यवस्थाएं पूर्ण करने में लगी हुई है।

          आपको बता दें कि बाघों की गणना प्रक्रिया आगामी 15 नवंबर से शुरू की जाएगी जिसमें बीटीआर क्षेत्र में करीबन 13 सौ कैमरे जंगलों के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए हैं। कैमरा ट्रेपिंग के लिए एक विशेष दल भी बनाया गया है जिसमें 27 सदस्य चिन्हित किए गए है। बताया गया है कि विशेष कैमरों की सुरक्षा के लिए बनाई गई 250 वन अमले की टीम महीने भर कैमरों की सुरक्षा करेगी।

          गौरतलब है कि बांधवगढ़ क्षेत्र में बीते वर्षों हुई गणना में डेढ़ सौ से ऊपर बाघ यहां थे इस वर्ष की गणना में बाघों का कुनबा बढ़ने के आसार बने हुए है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉक्टर अनुपम सहाय के नेतृत्व में बीते दिनों यहां तीन दिवसीय बाघ गणना का प्रशिक्षण भी किया जा चुका है। बाघों की गणना प्रक्रिया को लेकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉक्टर अनुपम सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि बाघों की गणना चार वर्ष में की जाती है। इस वर्ष एक दिसंबर से सात दिसंबर तक वन्य प्राणियों के साक्ष्यों की गणना की जाएगी।  इन्होंने बताया कि दिसंबर से मार्च माह तक यह प्रक्रिया सतत रूप से चलेगी। क्षेत्र संचालक श्री सहाय ने आगे बताया कि बाघों की गणना में बांधवगढ़ क्षेत्र के अलावा अन्य छह वन मंडल क्षेत्र भी शामिल किए गए है जिसमें नार्थ शहडोल साउथ शहडोल उमरिया अनूपपुर कटनी व कुंडम के क्षेत्र शामिल हैं।  इन्होंने बताया कि बाघों की गणना में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अलावा अन्य सात वन मंडल क्षेत्र के वन्य कर्मी इस गणना में अपना योगदान देंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow