हवाई पट्टी के पास हादसा, तीन गम्भीर रूप से जख्मी
उमरिया। हवाई पट्टी के करीब सड़क हादसे में तीन बाइक सवार के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद तीनों घायलों को सिविल चौकी पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है।
बताया जाता है कि दो बाइक की आपसी भिड़ंत हुई है, जिसमे ये तीनो गम्भीर रूप से घायल हुए है। खबर है कि हादसे में एक की पहचान दुब्बार निवासी दिनेश यादव के रूप में हुई है, जो पिपरिया स्थित पेट्रोल टँकी में कर्मी है। बाकी दूसरी बाइक में सवार युवकों की पहचान नही हो सकी है, हालांकि बताया जाता है कि ये दोनों खरहटा गांव से उमरिया शहर की ओर आ रहे थे। दरअसल ये तीनो हादसे के बाद अचेत अवस्था मे है। जिस वजह से हादसे के कारण और पहचान वर्तमान में नही हो पाई है।
What's Your Reaction?