'जन संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा का आत्मीय स्वागत

Sep 22, 2026 - 23:53
 0  33
'जन संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा का आत्मीय स्वागत

बरबसपुर और निगहरी में लाभार्थी संवाद, अस्पताल में मरीजों से संवाद

उमरिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक निकाली जा रही ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा का सोमवार को उमरिया जिले में उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, जन चौपाल, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, गौसेवा तथा स्वास्थ्य संवाद जैसे सेवा आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

          यात्रा 21 सितंबर की शाम मानपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रियों का भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ताला से हुई दिनभर के यात्रा की शुरुआत 

          22 सितंबर की सुबह यात्रा ग्राम ताला से प्रारंभ हुई। सबसे पहले ग्राम परासी में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही जल संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद ग्राम बरबसपुर में लाभार्थी जन चौपाल आयोजित हुई, जहां केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया गया। लाभार्थियों ने उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं से मिले लाभ साझा किए।

गांधी चौक में महिलाओं ने की पुष्प वर्षा

          बरबसपुर से यात्रा उमरिया जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई। रास्ते में ग्राम बड़ेरी में ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उमरिया के गांधी चौक पहुंचने पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नम्रता यादव के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर बाइक यात्रा का अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

गौसेवा, रक्तदान और मरीजों से संवाद

          यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गौशाला पहुंचकर गौसेवा का कार्यक्रम किया। इसके बाद जिला चिकित्सालय में सिकल सेल एनीमिया एवं क्षय रोग से उपचाररत मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें सरकारी योजनाओं के माध्यम से निःशुल्क दवाइयां और उपचार उपलब्ध हो रहा है। यात्रा में शामिल दो कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान कर सेवा का संदेश भी दिया।

निगहरी में लाभार्थी चौपाल के बाद डिंडोरी की सीमा में प्रवेश

           भोजन उपरांत बाइक यात्रा ग्राम निगहरी पहुंची, जहां लाभार्थी सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भी ग्रामीणों एवं हितग्राहियों से योजनाओं के प्रभाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन के बाद बाइक यात्रा डिंडोरी जिले की सीमा में प्रवेश कर अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना हो गई।

          यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मिथिलेश पयासी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञानवती सिंह, जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र पांडे, उपाध्यक्ष सुमित गौतम, धनुषधारी सिंह, महामंत्री हरीश विश्वकर्मा, राधेलाल कोल, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, शंभू लाल खट्टर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित सिंह, मनीष सिंह,विपिन तिवारी, राकेश टार्जन,सुजीत भदोरिया, दीपक गुप्ता, आशुतोष तिवारी, शैलेंद्र सिंह, अखंड प्रताप सिंह, आयुष पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow