पी आई यू के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की संदिग्ध मृत्यु
उमरिया। लालपुर स्थित भवानी पेट्रोल के समीप ग्राम मुंडा वाले राजेश सिंह के मकान में किराए से रह रहे पीआईयू के एक्सक्यूटिव इंजिनीयर दिलीप सिंह टेकाम की सन्दिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। शव की स्थिति इसलिए भी सन्दिग्ध है कि शव के करीब भारी मात्रा में रक्त बिखरा हुआ है, बिखरे रक्त के बगल से पलंग है, पर शव पलंग पर नही है, बल्कि दूसरी ओर नीचे पड़ी है।
खबर है कि शनिवार-रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार से आफिस भी नही पहुंचे है। जिससे ये पूरा मामला सन्दिग्ध प्रतीत होता है। सिर्फ ये कह देना कि *“शराब ने एक और जिंदगी छीन ली… नशा कभी किसी का अपना नहीं होता, बस अपनों को दर्द देकर चला जाता है।* शायद जल्दबाजी होगी।
What's Your Reaction?