आगामी 24 अप्रैल को जिला स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न

Apr 21, 2025 - 21:41
 0  40
आगामी 24 अप्रैल को जिला स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न

बाबा साहब के विचारों और व्यक्तित्व को जन-जन तक पहुंचाना हमारा परम कर्तव्य-आशुतोष

उमरिया। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई उमरिया के द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को बड़ी धूमधाम के साथ मनाए जाने के बाद भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर बाबा साहब की जयंती के दिन से 24 अप्रैल तक उनके विचारों और उनकी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा प्रकोष्ठों के द्वारा एक 25 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता 5-5 घरों में जाकर बाबा साहेब के विचारों उनकी शिक्षा दीक्षा और उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देना है। इसके बाद आगामी 24 अप्रैल को जिला स्तरीय संगोष्ठी का कार्यक्रम किया जाना है जिसमें हजारों की संख्या में जिले भर से अनुसूचित जाति जनजाति के साथ सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे।

          24 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी जिला स्तरीय संगोष्ठी करने जा रही है। इसी कार्यक्रम को लेकर आज 21 अप्रैल को जिला भाजपा कार्यालय भरौली में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के मुख्य अतिथि में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य मिथिलेश मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र तिवारी सहित मोर्चा प्रकोष्ठों के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।

          बैठक के दौरान अपने निजी प्रवास में उमरिया जिले पहुंची प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता नेहा बग्गा भी बैठक में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुई है। बैठक की शुरुआत भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल और मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी के द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र के सामने दीप प्रचलित कर किया गया। बैठक में उपस्थित मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिलीप प्रजापति, वरिष्ठ नेता विष्णु भारती और रामाधार चौधरी के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई। *बैठक में उपस्थित मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से बाबा साहब का सम्मान करते आई है। बाबा साहब 134 साल पहले पैदा हुए थे, महात्मा गांधी 147 साल पहले और भगवान राजाराम 1 लाख 20 हजार साल पहले इस दुनिया में आए लेकिन यह सभी आज भी प्रासंगिक है। ऐसे लोग दुनिया में आते हैं और दुनिया और समाज के सभी वर्गों के लिए ऐसा कुछ करके चले जाते हैं जिन्हें हमेशा याद किया जाता है।

          श्री अग्रवाल ने कहा कि ऐसे देवदूत बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों,उनके व्यक्तित्व और देश एवं समाज के हर वर्ग के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य बनता है। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तय किया गया है कि आगामी 24 अप्रैल को जिला स्तरीय एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की तादाद में अनुसूचित जाति, जनजाति सहित तमाम वर्गों के लोग शामिल होंगे। इसके अलावा उन्होंने 24 अप्रैल को होने वाले संगोष्ठी कार्यक्रम को लेकर बैठक में उपस्थित मोर्चों के पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

          इसी क्रम में अपने निजी दौरे पर पहुंची प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा भी थोड़ी समय के लिए बैठक में शामिल होकर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि आज कोई अमीर हो गरीब हो, या किसी भी जाति धर्म का हो जब भी किसी के सामने कानूनी तौर पर या संवैधानिक तौर पर संकट आता है तब हम सभी के लिए एक समान प्रक्रिया होती है और यह सब बाबा साहब के कारण ही संभव हुआ है। क्योंकि उन्होंने ही संविधान की रचना की है। लेकिन बाबा साहब की पीठ पर छुरा भोकने और षड्यंत्र करके उनको चुनाव हारने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। *उन्होंने बताया कि यह बाबा साहब की ही सोच रही है की महिलाओं को कैसे आगे बढ़ाया जाए लेकिन कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहब का सम्मान नहीं किया बल्कि उनका अपमान करती रही। लेकिन बाबा साहब के विचारों और उनकी सोच को भारतीय जनता पार्टी ने आगे बढ़ाया है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाया है आज नरेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओं को बराबर का अधिकार मिला है उन्हें आज 33% आरक्षण मिला है। जिससे महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे की पंक्ति पर खड़ी नजर आ रही है। यह बाबा साहब की सोच थी जिसे बीजेपी आगे बढ़ा रही है।

          बैठक कार्यक्रम के अंत में भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्य समिति सदस्य मिथिलेश मिश्रा ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं मैं जोश और ऊर्जा भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान में हर एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ खड़ा रहेगा, 24 अप्रैल को बाबा साहब के सम्मान में होने वाले संगोष्ठी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे जोश और ऊर्जा के साथ रूपरेखा तैयार करें जिसमें अनुसूचित जाति-जनजाति के लोंगो के साथ महिलाओं और अन्य लोगों की जबर्दस्त भागीदारी हो सके।

          श्री मिश्रा ने बताया कि हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि भाजपा सरकार और संगठन के द्वारा बाबा साहब के सम्मान में उनके विचारों, उनके व्यक्तित्व और देश के प्रत्येक समाज के लिए किए गए उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की मंशा को हम सब एक साथ मिलकर पूरा करें, और यह तभी संभव है जब एक-एक कार्यकर्ता पूरे तन मन के साथ कार्यक्रम में भागीदारी करें और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराये। बैठक में भाजपा महामंत्री दीपक छतवानी, भाजपा नेता धनुषधारी सिंह, भाजपा नेत्री ज्ञानवती सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला प्रधान, चंदिया नगर परिषद अध्यक्ष सोहन कोल सहित अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow