पत्रकार के साथ अभद्रता करना अभिनाश यादव को पड़ा महंगा

Sep 1, 2026 - 23:18
 0  20
पत्रकार के साथ अभद्रता करना अभिनाश यादव को पड़ा महंगा

पुलिस ने कई धाराओं में मामला किया दर्ज

उमरिया।  पत्रकार के साथ कथित तौर पर अभद्रता और विवाद करने का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिनाश यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के बाद पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

          बताया जा रहा है कि अभिनाश यादव निवासी कोडा़र ने उमरिया के घंघरी स्थिति बिल्डिंग की दुकान खोला है। बीते दिन शाम को पड़ोसी के गाय को करंट से मारने को लेकर विवाद कर रहा था।उसी समय एक पत्रकार वहां पहुंचा और विवाद का विडियो बनाने लगा। विडियो बनाने का विरोध करते हुए अभिनाश यादव निवासी कोडा़र ने पत्रकार को भद्दी भद्दी गाली बकते हुए मोबाइल फोन छुड़ाने दौड़ा और मोबाइल फोन को रोड में पटक दिया। जिससे मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया इसके बाद अपने दुकान से लोहे की राड निकाल कर मारने दौड़ा। तभी पड़ोसी दुकानदार ने अभिनाश यादव को पकड़ लिया। नहीं तो पत्रकार के साथ जान लेवा करने के फिराक में था। घटना के बाद पत्रकार ने पुलिस थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

          शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद अभिनाश यादव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

          इधर, पत्रकार के साथ अभद्रता के मामले को लेकर पत्रकारों ने भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि विडियो, फोटो बनाने या समाचार को लेकर किसी व्यक्ति को आपत्ति हो तो वह कानून के दायरे में अपनी शिकायत या पक्ष रख सकता है, लेकिन पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार उचित नहीं है।  मामले में पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow