सोशल मीडिया पर शासकीय कर्मचारी द्वारा की गई अनर्गल टिप्पणी को लेकर सिन्ध समाज ने सौंपा ज्ञापन
सिंध समाज के साथ साथ शासकीय कर्मचारी ने शासन प्रशासन को भी कहा बिका हुआ
उमरिया। बीते दिन सोशल मीडिया पर पशु विभाग उमरिया में पदस्थ कर्मचारी रामबदन कुशवाहा द्वारा सिंध समाज के प्रति घोर आपत्तिजनक एवं अशांति फैलाने वाली टिप्पणी की, जिससे सिंध समाज में खासा आक्रोश है, लेकिन सदैव शांतिप्रिय, सभ्य समाज होने के नाते सिंध समाज ने बिना किसी एक भी नारे और शासकीय कर्मचारी द्वारा किए गए घिनौने कृत्य के विरोध में बेहद शांतिपूर्ण रूप से थाना कोतवाली पहुंचकर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पी . एल परस्ते महोदय एवं कलेक्टर महोदया के नाम बांधवगढ़ तहसीलदार दिलीप सोनी महोदय को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सिंध समाज ने पुलिस प्रशासन से तत्काल एफआईआर एवं प्रशासन से उक्त शासकीय कर्मचारी को तत्काल निलंबित कर अनुशासत्मक एवं विधि अनुसार कार्यवाही करने का निवेदन किया।
What's Your Reaction?