थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Aug 1, 2022 - 10:30
 0  63
थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

उमरिया।  थाना परिसर उमरिया में रविवार को शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में आगामी दिन नागपंचमी, मोहर्रम, रक्षाबंधन ,कृष्ण जन्माष्टमी जैसे पर्व को मनाने हेतु उपस्थित जनो से चर्चा की गई। कैम्प मस्जिद कमेटी के सदर इदरीश खान व इमामबाड़ा मोहर्रम कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी मेहदी हसन ने सामुहिक रूप से मोहर्रम पर्व मनाने की रूपरेखा बताई। इसके अलावा शहर में नागपंचमी और कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाने सम्बन्धी  चर्चा की गई। ततपश्चात पुलिस प्रशासन की तरफ से त्योहार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही गई।

          बैठक में उपस्थित तहसीलदार, एसडीओपी ने सभी जनो से शालीनतापूर्वक, भाईचारा के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया। इस मौके पर थाना प्रभारी सुंदरेश सिंह, उप निरीक्षक बालेन्द्र शर्मा सहित पुलिस स्टाप उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow